अमन मानिकपुरी, जगदलपुर- 2024 में लगातार माओवादियों को हो रहे नुकसान के बाद अब माओवादियों ने भी जवानों पर हमला शुरू कर दिया है. 5 दिसंबर को बीजापुर ज़िले में बने नए कैम्प पर बीती रात हमला किया है. अचानक हुए हमले के बाद कैम्प में मौजूद जवानों ने भी माओवादियों पर जवाबी कार्रवाई की. बताया जा रहा है कि रातभर रुक रुक कर जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ चलती रही है. फिलहाल इस मामले को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नही हुई है. लेकिन मुठभेड़ का वीडियो सामने आया है. वीडियो में जवानों के द्वारा लॉन्चर दागा जा रहा है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र के ग्राम झिड़पल्ली 2 में सुरक्षाबलों के द्वारा दो दिन पहले ही नया कैम्प स्थापित किया गया है. बीती रात माओवादियों ने इस कैम्प को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया. हमला होते देख जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्यवाही की. सूत्रों के मुताबिक जवानों और नक्सलियों के बीच रातभर मुठभेड़ जारी रही. बताया गया है कि इस घटना के दौरान बीजापुर ज़िले के एसपी भी मौजूद थे. साथ ही सीआरपीएफ डीआईजी सूरजपाल वर्मा और 228 बटालियन कमांडेंट लतीफ कुमार साहू समेत कई आला अधिकारी मौके पर मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed