जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य तेलांगाना में आज रविवार की सुबह सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में जवानों ने 7 नक्सलियों को ढेंर कर दिया है. मुठभेड़ के बाद जवानों ने घटनास्थल से मारे गए सभी नक्सलियों का शव बरामद कर लिया है. इसके साथ ही जवानों ने मौके पर से नक्सलियों का हथियार भी बरामद किया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सीमा से सटे तेलांगाना राज्य के मुलुगु जिले के इथुरुनगरम के चालपाका जंगल में सुरक्षाबल को बड़े नक्सली लीडरों को सूचना मिली थी. जिसके बाद तेलांगाना ग्रेयहोउंड्स एक टीम मौके पर के लिए रवाना हुई थी. जैसे ही जवान मौके पर पहुंचे तभी नक्सलियों की नजर जवानों पर पड़ गई. इसके बाद नक्सलियों ने जवानों पर ताबतोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया. हमला होते देख जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्यवाही की. इस कार्यवाही में जवानों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया है. बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों ने बड़े नक्सली भी शामिल है. जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगलों का फायदा उठाते हुए वहां से फरार हो गए. मुठभेड़ के बाद जवानों ने ईलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया. इस सर्च ऑपरेशन में जवानों ने मौके पर 7 नक्सलियों का शव बरामद किया है. इसके साथ ही जवानों ने मौके पर से नक्सलियों के दो एके 47 समेत अन्य हथियार भी बरामद किया है. सूत्रों की माने तो मारे गए नक्सलियों में कुरसम मंगू (टीएससीएम सेक्रेटरी), इगोलपु मलया (डिवीसीएम सेक्रेटरी), मुसाकी देवल (एरिया कमिटी मेंबर), मुसाकी जमुना (एरिया कमिटी मेंबर), जय सिंह (सदस्य), किशोर (सदस्य) और कामेश (सदस्य) शामिल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed