जगदलपुर. बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के. द्वारा आदेश जारी कर 4 जून 2023 को “कबीर जयंती” के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है. कबीर जयंती के अवसर पर बस्तर जिले में स्थित सभी प्रकार की मंदिरा दुकाने एवं लायसेंस अर्थात् देशी मदिरा, विदेशी मदिरा, होटल बार, सैनिक कैंटीन एवं मद्य भण्डारण भण्डागार जगदलपुर को 3 जून को समयावधि पश्चात् बंद करने और 4जून 2023 दिन रविवार को पूर्णतः बंद रखे जाने के लिए आदेशित किया है.