जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). नगर निगम आयुक्त निर्भय कुमार साहू ने आज मंगलवार की सुबह शहर के गोलबाजार एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्यवसायिक परिसर (पुराना बस स्टैंड) का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया. सुबह नगर निगम आयुक्त निर्भय कुमार साहू ने गोलबाजार क्षेत्र का दौरा कर वहां चल रहें कार्यो की अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए. वहीं आयुक्त श्री साहू ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्यावसायिक परिसर (पुराना बस स्टैंड) का भी दौरा कर परिसर के पार्किंग स्थल को तत्काल दूरस्त करते समस्या को दूर करने का निर्देश दिए. साथ ही पुराना बस स्टैंड व्यावसायिक परिसर के दुकानों का निरीक्षण कर खाली पड़े शेष दुकानों का जल्द निविदा प्रक्रिया करने का निगम राजस्व विभाग को निर्देश दिया. नगर निगम आयुक्त निर्भय कुमार साहू ने कहा कि निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देश सभी कार्य तय सीमा में कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें. इस दौरान प्रभारी कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, उप अभियंता अशोक कोराम, राजस्व विभाग के राकेश यादव व अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed