जगदलपुर. जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति जगदलपुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2024 – 25 में छोटे – छोटे व्यवसायियों को आर्थिक सहायता करने हेतु निगम की बैंक प्रवर्तित योजना अनुसूचित जाति वर्ग एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग हेतु अंत्योदय स्वरोजगार योजना एवं आदिवासी बैंक प्रवर्तित योजना में ऋण प्रदान करेन हेतु 20 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है.
आवेदक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनताति वर्ग का हो, आवेदन की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष की होनी चाहिए, वार्षिक आय शहरी क्षेत्र हेतु ग्रामीण क्षेत्र में 1 लाख 5 हजार रूपए आये पटवारी द्वारा सत्यापित और जाति – निवास तहसीलदार या सरपंच द्वारा सत्यापित, आधार कार्ड, परिचय पत्र, राशन कार्ड प्रस्तुत करना होगा. अंत्योदय स्वरोजगार एवं आदिवासी स्वरोजगार योजना अंतर्गत जिले में विभिन्न व्यवसायों कपड़ा दुकान, किराना दुकान, बर्तन दुकान, होटल व्यवसाय, गैरेज, मुर्गी पालन, चिकन सेंटर, फैंसी स्टोर स्टेशनरी, सेलून-ब्यूटी पार्लर, इलेक्ट्रानिक्स सामग्री रिपेरिंग, बेकरी व्यवसाय आदि में प्राप्त आवेदनों को तैयार कर संबंधित बैंक शाखाओं को प्रेषित किया जाएगा. बैंक को स्वीकृत ऋण के विरूद्ध प्रत्येक हितग्राही हेतु अनुदान 10 हजार रुपए जो भी कम हो दिया जाएगा. योजनाओं के लिए आवेदक अपना आवेदन पत्र कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति जगदलपुर कलेक्टोरेट परिसर संयुक्त जिला कार्यालय भवन के कक्ष क्र. एफ-21, 22, 23 में 20 सितम्बर तक कार्यालयीन दिवस एवं समय पर संपर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त करने सहित भरे गए आवेदन जमा कर सकते हैं.