सुनील कश्यप, बस्तर- नक्सल प्रभावित क्षेत्र कहे जाने वाले बस्तर में लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर से नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. और डामर प्लांट को आग हवाले कर दिया है. साथ ही डामर प्लांट में लगे करीब 14 से 15 वाहनों पर भी आगजनी की गई है. इन वाहनों में 4 हाइवा, 2 शिफ्टर, 2 पानीटंकी, एक मिक्सर, एक एग्जाक्स, एक पिकअप और तीन हाइड्रा शामिल है. इसके अलावा रेलवे दोहरीकरण कार्य में लगे एक पोकलेन वाहन को भी नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है. यह डामर प्लांट भांसी थाना क्षेत्र से महज 2 किलोमीटर दूर स्थित है. आगजनी की घटना के बाद सुरक्षाबल के जवानों को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है. जहां जवानों के द्वारा इलाके में सर्चिंग किया जा रहा है.

प्रत्यक्षदर्शी बुधराम मरकाम ने बताया कि रात्रि करीब एक से दो बजे के बीच 50 -60 हथियारबंद नक्सली डामर प्लांट में पहुंचे. और उनके कनपटी पर बंदूक रखकर उनसे मोबाइल छीन ली. और उन्हें डामर प्लांट के किनारे बंदूक की नोक पर खड़ा कर दिया. इसके बाद वाहनों से डीजल निकालकर डामरप्लांट सहित वाहनों को आग के हवाले कर दिया. आगजनी की वारदात को अंजाम देने के बाद वापस जंगल की ओर चले गए. इस आगजनी से काफी नुकसान हुआ है. साथ प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उन्होंने आगजनी नहीं करने की बात कही. लेकिन यह सुनते ही नक्सलियों ने उनके ऊपर गोली चलाने की भी धमकी दी थी. धमकी सुनकर डरे सहमे प्रत्यक्षदर्शी डामर प्लांट के किनारे चुपचाप खड़े रहे और आगजनी की पूरी वारदात को देखते रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed