जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). पुलिस ने शहर के एक कूरियर कंपनी के लाखों रुपये गबन करने वाले फरार असिस्टेंट मैनेजर को आज बुधवार को ओड़िसा से गिरफ्तार किया है. आवश्यक कार्यवाही करने के बाद पुलिस ने आरोपी असिस्टेंट मैनेजर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि बीते दिनों शहर के एक डिलीवरी कूरियर कंपनी के सेंट्रल मैनेजर ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके कंपनी में पदस्थ असिस्टेंट मैनेजर पप्पू लहरे बीते 17 अप्रैल से 19 अप्रैल तक कंपनी के अलग अलग डिलीवरी बॉय के द्वारा ग्राहकों को सामान देकर उनसे लिए गए कंपनी के 10 लाख 41 हजार से अधिक रुपये लेकर भाग गया है. रिपोर्ट दर्ज होते ही बस्तर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया. पुलिस की उक्त टीम तुरंत ही इस फरार आरोपी की पतासाजी में जुट गई. इसी दौरान पुलिस की टीम को ओड़िसा में आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ओड़िसा के लिए रवाना हो गई. इसके बाद पुलिस की टीम ने आरोपी को ओड़िसा से धर दबोचा. पकड़ने के बाद पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ शुरू की. कड़ी पूछताछ में आरोपी पप्पू लहरे (28) निवासी कोंडागांव ने अपना जुर्म कबूल करते हुए पुलिस को बताया कि कंपनी के 10 लाख 41 हजार से अधिक रुपये लेकर ओड़िसा भाग गया था. इसके साथ ही उक्त रुपये वह जुआ सट्टा में हार गया है. जिसमें से 40 हजार रुपये पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद किया है. जुर्म कबूल करते ही पुलिस ने आरोपी असिस्टेंट मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है. आवश्यक कार्यवाही करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed