जगदलपुर (गणपत भारद्वाज). कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात एक भीषण सड़क हादसे में शहर के दो युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं इस घटना में दो अन्य युवक घायल हुए है. घायलों का ईलाज अस्पताल में जारी है.
मिली जानकारी शहर के रहने वाले राहुल पवार, विभोर गुप्ता सरफराज और रोहन कुरन्दी में स्थित एक रिसोर्ट में जन्मदिन की पार्टी मनाने गए हुए थे. पार्टी मनाकर वह सभी एक कार में सवार होकर वापस आ रहे थे. कार की रफ्तार तेज होने की वजह से चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया. जिसकी वजह से कार शहीद पार्क के पास बने डिवाइडर से जा टकराई. इस घटना में दो युवकों राहुल और विभोर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं राहुल और सरफराज घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. इसके बाद पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल ही बेहतर उपचार के लिए महारानी अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल अभी घायलों का ईलाज जारी है.