जगदलपुर (चेतन कापेवार). बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. यहां नक्सलियों ने एक पुलिस की गाड़ी को अपना निशाना बनाया है. नक्सलियों ने पुलिस की गाड़ी को बम से उड़ाने की कोशिश की है. इस मामले की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने की है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले के फरसेगढ़ टीआई आकाश मसीह एक आरक्षक के साथ सरकारी पुलिस गाड़ी में सवार होकर जिला मुख्यालय के लिए निकले हुए थे. इसी दौरान सोनमपल्ली और रानीबोदली के बीच स्थित गन्नम नाला के पास पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने पुलिस की चारपहिया वाहन में विस्फोट कर दिया. विस्फोट होने की वजह से वाहन का सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. वहीं टीआई और आरक्षक दोनों ही सुरक्षित बताए जा रहे है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed