सुनील कश्यप, सुकमा- बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में चुनाव के बाद नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबल की कार्रवाई लगातार तेज हो चली है. नक्सल गतिविधि भी तेज हो गई है. अंदरूनी इलाकों में सुरक्षा बल के जवानों को लगातार सर्चिंग के लिए रवाना किया जा रहा है साथ ही पुलिस कैंप स्थापित करने के लिए भी नक्सलियों के को इलाके को पुलिस अपने कब्जे में लेने की कोशिश में जुटी हुई है.

सुकमा जिले के कोत्तापल्ली व नागराम के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच आज एक मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों ने 5 से 6 नक्सलियों को गोली लगने का दावा किया है. साथ ही नक्सलियों के एक बड़े डेरा को भी जवानों ने ध्वस्त किया है. और आसपास के इलाके में सर्चिंग कर विस्फोटक पदार्थ के साथ ही भारी मात्रा में नक्सली सामग्री भी बरामद किया है. फिलहाल जवानों का सर्चिंग अभियान इलाके में जारी है.

सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि चिंतलनार थाना क्षेत्र के नागराम व कोत्तापल्ली के जंगलों में नागराम एलओएस के नक्सलियों की उपस्थिति की जानकारी मुखबिर से मिली थी. जानकारी मिलते ही नक्सल अभियान के लिए DRG, बस्तर फाइटर्स, कोबरा 201 बटालियन की संयुक्त टीम को ऑपरेशन के लिए कोत्तापल्ली के जंगलों में रवाना किया गया था. और जवानों ने नक्सलियों के डेरे पर धावा बोल दिया और दोनों ही ओर से भारी मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगलों का आड़ लेकर भाग खड़े हुए. इस मुठभेड़ में जवानों ने 5 से 6 नक्सलियों को गोली लगने का दावा किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed