जगदलपुर (गणपत भारद्वाज). बस्तर संभाग के सुकमा जिले के तोंगपाल में आज शनिवार की तड़के सुबह सांप के डसने की वजह से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है. घटना के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तोंगपाल क्षेत्र के ग्राम लिटीरास निवासी एक दम्पति अपने 12 वर्षीय बालक के साथ अपने घर में जमीन में सो रहे थे. तभी अचानक तड़के सुबह करीबन 5 बजे बालक को दर्द हुआ. दर्द होने की वजह से बालक उठ गया. इसी दौरान बच्चे के परिजन भी उठ गए. परिजनों ने बच्चे के शरीर में निशान देखा. जिससे परिजनों को यह प्रतीत हो गया कि बच्चे को सांप ने डस लिया है. इसके बाद परिजनों ने घेरलू उपचार करने के बाद बच्चे को लेकर तोंगपाल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. लेकिन तब तक बच्चे के शरीर में सांप का जहर फैल चुका था. चिकित्सकों ने जैसे ही ईलाज करना शुरू किया उसी दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करने के बाद बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वहीं इस घटना के बाद से परिवार में मातम छा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed