जगदलपुर (गनपत भारद्वाज). बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में आज शनिवार की सुबह सुरक्षाबल के जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ के बाद जवानों ने माओवादियों के कैम्प को ध्वस्त कर दिया है.

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार सुरक्षाबल को कोरमा – मुनगा के जंगल में माओवादियों के गंगालूर एरिया कमिटी के सचिव दिनेश मोड़ियम, गंगालूर एलओएस कमांडर दुला कारम समेत अन्य बड़े माओवादी लीडरों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद डीआरजी, बस्तर फाइटर, एसटीएफ और कोबरा 202, 201 की एक संयुक्त टीम को मौके पर के लिए रवाना किया गया था.1 आज सुबह लगभग 7 बजे सुरक्षाबल के जवान जैसे ही मौके पर पहुंचे तभी माओवादियों की नजर उन पर पड़ गई. इसके बाद माओवादियों ने जवानों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया. हमला होते देख जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया. मोर्चा संभालते ही जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी मौके से फरार हो गए. इसके बाद जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया. जिसके बाद जवानों ने वहां बने माओवादियों के अस्थाई कैम्प को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान जवानों ने माओवादियों के कैम्प से भारी मात्रा में विस्फोटक, दवाईयां, माओवादी वर्दी, प्रतिबंधित माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार का सामान, माओवादी साहित्य के साथ अन्य दैनिक उपयोग का सामान भी बरामद किया है. बताया गया है कि जवान के द्वारा अभी भी इलाके सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

  1. ↩︎

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed