केशलूर में पानी की समस्या से परेशान ग्रामीण, 9 अक्टूबर को चक्काजाम, पेयजल संकट को लेकर ग्रामसभा में लिया गया फैसला…….

बस्तर- बस्तर जिले तोकापाल विकासखंड के ग्राम पंचायत केशलूर में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पानी की समस्या लगातार गंभीर बनी हुई है. और पानी को लेकर आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित होती है.

06 अक्टूबर को ग्राम पंचायत केशलूर के ग्राम सभा में लिए गए निर्णय के अनुसार ग्रामीणों का आरोप है कि जल जीवन मिशन योजना का काम वर्षों से अधूरा पड़ा है. योजना के तहत नल और पानी की सुविधा उपलब्ध कराने का दावा किया गया, लेकिन गांव में नल के नाम पर केवल पानी की टंकी खड़ी कर दी गई है. और लोगों को नियमित पेयजल सुविधा नहीं मिल पा रही है. पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन का निर्णय लिया है. 6 अक्टूबर 2026 को आयोजित ग्राम सभा में निर्णय लिया गया कि 9 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से ग्रामीण प्रदर्शन करेंगे और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे.

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या का जल्द समाधान किया जाना चाहिए. अब देखना होगा कि ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद प्रशासन इस गंभीर पेयजल समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BastarFiles