ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर पुलिस का एक्शन: बस का इंतजार कर रहे दो युवकों के बैग से निकला ऐसा खजाना कि उड़ गए अफसरों के होश!

जगदलपुर. धनपुंजी फॉरेस्ट नाके पर अचानक उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस की टीम ने बस का इंतजार कर रहे दो संदिग्ध युवकों को अचानक चारों तरफ से घेर लिया. भानपुरी क्षेत्र के रहने वाले 20 वर्षीय चुमन बघेल और 21 वर्षीय बेनूधर कश्यप आम यात्रियों की तरह चुपचाप अपनी बस आने की राह तक रहे थे. किसी को अंदाजा भी नहीं था कि उनके पास मौजूद साधारण से दिखने वाले थैलों, प्लास्टिक बोरियों और बैग्स में क्या छुपा है. लेकिन जैसे ही पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर तलाशी ली, बैग खुलते ही वहां मौजूद हर शख्स की आंखें फटी की फटी रह गईं.

​ओडिशा से रायपुर तस्करी कर ले जाए जा रहे बैग्स में कपड़ों की जगह 24 किलो से ज्यादा का गांजा भरा हुआ था, जिसकी बाजार में कीमत 12 लाख 27 हजार रुपये से भी अधिक आंकी गई है. पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नगरनार पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों तस्करों के मंसूबों पर पूरी तरह पानी फेर दिया. रंगे हाथों पकड़े गए इन युवा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BastarFiles