स्वतंत्रता दिवस पर जगदलपुर में संभागायुक्त और कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण

जगदलपुर. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जगदलपुर स्थित संभागायुक्त कार्यालय और जिला कलेक्टोरेट परिसर “सेवा-सदन” में गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया. संभाग आयुक्त कार्यालय में संभागायुक्त डोमन सिंह ने ध्वजारोहण कर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत नारों के साथ प्रभात फेरी निकाली. इस अवसर पर उपायुक्त गीता रायस्त सहित आयुक्त कार्यालय परिसर स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे.

​वहीं जिला कलेक्टोरेट परिसर “सेवा-सदन” में कलेक्टर आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया और इसके उपरांत परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इस कार्यक्रम में अपर कलेक्टर सीपी बघेल और सहायक कलेक्टर यशवंत नाईक सहित कलेक्टोरेट तथा संयुक्त जिला कार्यालय के अन्य सभी अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BastarFiles