कांकेर- छत्तीसगढ़ के बस्तर में अब लगातार माओवादी जंगल से निकलकर पुनर्वास कर रहे हैं. यूं कहा जाए कि अब माओवादियों का अंतिम समय आ गया है. माओवाद समाप्ति के डेडलाइन को केवल 05 दिन ही शेष रह गए हैं. वहीं आज गुरुवार को कांकेर जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है. कांकेर जिले में 05 माओवादी जंगल से निकलकर पुनर्वास करने के लिए पुलिस के समक्ष पहुंच रहे हैं. यह सभी माओवादी मोहला मानपुर इलाके में लंबे समय से सक्रिय थे. इधर कांकेर पुलिस को माओवादियों के वापस आने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सतर्क नजर आ रही है. और पुनर्वास को लेकर तैयारियों में जुट गई है.
पुनर्वास करने लौट रहे माओवादियों में एरिया कमेटी मेम्बर मंगेश, ACM गणेश उइका, ACM राजे, ACM हिड़मे उर्फ जमाली और ACM मंगति शामिल है. सभी माओवादी अपने हथियार और अन्य सामग्रियों के साथ वापस लौट रहे हैं. जिसमें एसएलआर भी शामिल है. वहीं कांकेर पुलिस के समक्ष पूर्व से ही महिला माओवादी स्वरूपा पहुंची हुई है. हालांकि पुलिस ने वर्तमान में माओवादी के पहुंचने की जानकारी नहीं दी है. लेकिन माओवादियों के लौटने का वीडियो सामने आया है.