जगदलपुर (डेस्क) – सड़क पर बैठे गोवंशों को हटाने अभियान चलाने और लापरवाह गोवंश पालकों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग को लेकर सनातन क्षेत्रीय मंच (सक्षम) ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है.

अपने ज्ञापन में सक्षम पदाधिकारियों ने कहा कि शहर की सड़कों पर बड़ी संख्या में गोवंश बैठे रहते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होने के साथ ही सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में ये हालात जनहित और जनसुरक्षा के लिए गंभीर समस्या है. उन्होंने कहा कि शनिवार से सक्षम शहर की सड़कों पर बैठे गोवंशों को हटाने विशेष अभियान चलाएगा, जिसके तहत सउ़क पर पाए जाने वाले गोवंशों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जाएगा. वहीं जो भी गौ-पालक उन्हें छुड़वाने आएंगे, उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी. सक्षम पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे पशुपालक, जो अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं करते और गोवंशों को सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं, उन्हें पशुपालन का कोई अधिकार नहीं है. ऐसे पशुपालकों के खिलाफ एफआईआर होनी ही चाहिए. इस पर उन्होंने त्वरित और कड़ी कार्रवाई की मांग निगम आयुक्त से की है. इस दौरान भवानी प्रसाद सतपथी, शुभम गुप्ता, सुनील नत्थानी, डिंपू सिंह, ओम साहू सहित अन्य मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed