जगदलपुर (गणपत भारद्वाज). पुराने जमीन विवाद को लेकर आज शनिवार को एक चाचा ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने ही सगे भतीजे की हत्या कर दी है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि पखनार चौकी क्षेत्र के ग्राम कापावर के धारापारा निवासी कोसा कवासी (22) का उसके चाचा दसरू कवासी और चचेरे भाई माड़िया कवासी के साथ जमीन बंटवारे को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था. एएसपी ने बताया कि बीते साल भी कोसा के परिवार के संयुक्त खाते की जमीन पर बोए गए फसल को काटने को लेकर भी विवाद की स्थिति बन गई थी. जिसके बाद कोसा और उसके चाचा तथा चचेरे भाई माड़िया के बीच मनमुटाव चल रहा था. जमीन बंटवारे को लेकर आज सुबह भी कोसा का उसके चाचा और चचेरे भाई के साथ विवाद हो गया. विवाद के दौरान ही दसरू और उसके बेटे माड़िया ने कोसा पर टँगीया और चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में कोसा की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी दसरू कवासी और माड़िया कवासी को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed