जगदलपुर (डेस्क) – शहर के धरमपुरा स्थित पीजी कॉलेज में मंगलवार को एक हादसा हो गया. कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित रजत जयंती महोत्सव के दौरान, अचानक फॉल्स सीलिंग गिर गई, जिसकी चपेट में आकर एक छात्रा घायल हो गई.
घटना के तुरंत बाद, घायल छात्रा को बेहतर इलाज के लिए एमपीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे की खबर मिलते ही, एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुँचे.
मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं मौजूद थे, तभी यह हादसा हुआ. घटना के बाद, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित सिंह, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव एम ज्योति राव, पार्षद लोकेश चौधरी, शाइमा अशरफ, दुशाला काले, हर्षवर्धन शर्मा, अंफाज खान और अन्य साथी भी घायल छात्रा से मिलने अस्पताल पहुँचे है.