नेरली घाटी में अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराई, लगा लंबा जाम, यात्री बसें और राहगीर फंसे……

लुभम निर्मलकर, दंतेवाड़ा- बचेली-नेरली मार्ग की नेरली घाटी में बुधवार शाम एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया. हादसे के बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और देखते ही देखते घाटी में लंबा जाम लग गया. जाम के चलते कई यात्री बसें, कारें और अन्य वाहन फंस गए हैं. दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. घाटी में यातायात पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सड़क से ट्रक तथा पेड़ को हटाकर मार्ग बहाल करने की कार्रवाई में जुट गई है. मार्ग बहाल होने के बाद ही यातायात पूरी तरह सुचारू होने की उम्मीद है. फिलहाल हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BastarFiles