नवीन कश्यप, सुकमा- बस्तर में 4 दशकों से नक्सलवाद के खात्मे के लिए अलग अलग सुरक्षाकैम्प में तैनात पैरामिलिट्री फोर्स के कैम्प में ही आत्महत्या करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक बार फिर से बंदूक की गोली से आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. बस्तर संभाग के सुकमा जिले में सीआरपीएफ के एक जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. इस घटना से कैम्प में अफरा तफरी मच गई. सीआरपीएफ के अलावा स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर पहुँच गई.
मिली जानकारी के अनुसार गादीरास थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सीआरपीएफ 226 वीं बटालियन में तैनात जवान विपुल भुयान आज सुबह 4 बजे कैम्प के बाथरूम में जाकर खुद को गोली मारकर हत्या कर ली. अचानक बाथरूम में गोली चलने से अफरा तफरी मच गया. जिसके बाद साथी जवान बाथरूम में पहुंचे. तो देखा कि खून से जवान लथपथ पड़ा था. जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. जिसकी जानकारी तत्काल सीआरपीएफ के बड़े अधिकारियों को दी गई. और स्थानीय पुलिस को भी दी गई. जानकारी के बाद सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस बल ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया गया. इसके अलावा सीआरपीएफ और पुलिस बल जांच में जुट गए हैं. कि आखिर जवान ने किस कारण आत्महत्या किया है. मृत जवान मूलतः असम का निवासी था. पूरी प्रक्रिया के बाद जवान के पार्थिव देह को गृह ग्राम के लिए रवाना किया जायेगा. आत्महत्या के बाद साथी जवानो में शोक का माहौल है.