बीजापुर (चेतन कापेवार). विधायक द्वारा रपटा निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप पर भाजपा नेता अजय सिंह ने तल्ख जबाब देते विधायक को विकास विरोधी और नक्सली समर्थक बताया है. विधायक के आरोप पर जुबानी हमला बोलते अजय ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने विधायक अधूरे निर्माण के बाबजूद भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे है. चिन्ना गेल्लूर से तर्रेम मार्ग पर तोयानाला में रपटा एवं एपरोच रोड निर्माण कार्य जिला निर्माण समिति से कराया जा रहा है. अजय ने कहा कि 34 लाख के निर्माण कार्य को विधायक 49 लाख बता रहे है. चूंकि संवेदनशील क्षेत्र होने से सुरक्षा नही मिलने के चलते कार्य रोका गया था. आधी – अधूरी जानकारी जुटाकर आरोप लगा रहे है. जबकि निर्माण कार्य 80 फीसदी बचा हुआ है. ग्रामीणों द्वारा शिकायत की बात भी झूठी है. विधायक जिसे प्रमाण बता रहे है वो प्रमाण नही, अधूरी जानकारी है. जबकि उनके पास कांग्रेस नेताओं को कारनामों का पूरा लिखा चिठा है. आचार संहिता हटने के बाद कांग्रेस नेताओं समेत विधायक कार्याकाल मे देवगुड़ी से लेकर तमाम कार्यो की जांच जरूर होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed