जगदलपुर (डेस्क) – बस्तर जिला एनएसयूआई ने आज मंगलवार को शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीजी कॉलेज) जगदलपुर परिसर में “वोट चोरी विरोधी अभियान” के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया. प्रदेश प्रभारी महावीर गुर्जर एवं प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय के दिशा – निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र – छात्राओं ने भागीदारी की.
कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में केनोपी लगाकर छात्रों से संपर्क साधा और उन्हें मताधिकार की जानकारी दी. इस दौरान एनएसयूआई के कार्यकर्ता विशेष टी – शर्ट पहनकर “वोट चोरी का विरोध” संदेश देते नजर आए. साथ ही विद्यार्थियों से पोस्टकार्ड भरवाए गए, जिन्हें प्रदेश नेतृत्व तक भेजा जाएगा ताकि छात्र समुदाय की आवाज़ सीधे संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों तक पहुंच सके.
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल खम्बारी ने कहा कि एनएसयूआई हमेशा से युवाओं की आवाज़ को बुलंद करती आई है. वोट चोरी लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है. आज के इस अभियान में हमने छात्रों को यह संदेश दिया कि उनका एक – एक वोट महत्वपूर्ण है और उसे सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है.

अध्यक्ष, शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर पंकज कुमार केवट ने कहा आज कॉलेज के विद्यार्थियों ने जिस तरह से बढ़ – चढ़कर भाग लिया, उससे साफ है कि छात्र समुदाय वोट चोरी जैसे कृत्य को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा. हम सब मिलकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस लड़ाई को और मजबूत करेंगे. इस दौरान प्रदेश सचिव आदर्श नायक, आदर्श महाविद्यालय अध्यक्ष हंसु नाग, ज़िला महासचिव दिपेश पांडे, छात्र नेता कुनाल पटेल, अमन चंदेल, तन्मय चौहान, दक्ष साहू, लीलाधर गजेंद्र, समीर कुमार, देवश दास, रेहान रिजवी, अमित श्रीवास्तव, आकाश मंडल, मोंटू एवं अन्य उपस्थित थे.