जगदलपुर (डेस्क) – एनएच 30 में बीती रात एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इस बड़े दर्दनाक सड़क हादसे में कार में बैठे 4 युवक जिंदा जल गए है. वहीं 2 अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए है. दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के अनुसार 6 युवक एक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर बीते कल शुक्रवार की देर रात मुरवेंड से कांकेर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान रात करीबन 2 बजे आतुर गांव के पास पुलिया निर्माण होने की वजह से सड़क को डाइवर्ट किया गया है. तेज रफ्तार होने के कारण चालक ने कार को कंट्रोल नही कर पाया होगा. जिसकी वजह से कार पुलिया के रेलिंग जा टकराई. टकराने के बाद कार में अचानक आग लग गई. आग लगने से कार में सवार दो युवक किसी तरह बाहर निकल गए. लेकिन वहीं कार में सवार 4 युवक बाहर नही निकल पाए. वह चारों युवक कार के अंदर ही जिंदा जल गए. हादसे की सूचना मिलते ही कांकेर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद कार में लगी आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों युवकों को बेहतर इलाज के लिए कांकेर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. फिलहाल पुलिस के द्वारा इस मामले को लेकर जांच की जा रही है. बताया गया कि इस हादसे में मृतकों में दो युवक डोंडेरापाल, एक सिंगनपुर और एक बांडाटोला (चारामा) निवासी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed