जगदलपुर (डेस्क) – केके रेललाइन में बीते दिन हुए भूस्खलन होने की वजह से यात्री ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित है. इस रेललाइन में प्रभावित ट्रेनों को बहाल करने के लिए रेलवे के कर्मचारी लगातार जुटे हुए है. इसी बीच रेलवे प्रशासन के द्वारा आज शुक्रवार को यात्री ट्रेनों को लेकर एक सूचना जारी की है. इस सूचना में रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को बताया गया है कि विशाखापट्टनम से किरंदुल जाने वाली नाईट एक्सप्रेस ट्रेन नम्बर 18515 कल 19 जुलाई से 22 जुलाई 2025 तक विशाखापट्टनम से निकलकर कोरापुट तक ही आएगी. वहीं किरंदुल से विशाखापट्टनम जाने वाली नाईट एक्सप्रेस ट्रेन नम्बर 18516 कोरापुट से 20 जुलाई से 23 जुलाई 2025 तक विशाखापट्टनम जाएगी. विशाखापट्टनम से किरंदुल जाने वाली पैसेंजर ट्रेन नम्बर 58501 विशाखापट्टनम से 19 जुलाई से 22 जुलाई तक किरंदुल की जगह सिर्फ कोरापुट तक ही आएगी. हावड़ा से जगदलपुर आने वाली ट्रेन नम्बर 18005 समेलेश्वरी एक्सप्रेस 18 जुलाई से 22 जुलाई तक हावड़ा से निकलकर कोरापुट तक चलेगी. वहीं जगदलपुर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन नम्बर 18006 समलेश्वरी एक्सप्रेस 20 जुलाई से 24 जुलाई तक जगदलपुर की जगह कोरापुट से छूटेगी. इसके साथ ही राउरकेला से जगदलपुर आने वाली ट्रेन नम्बर 18107 इंटरसिटी एक्सप्रेस 18 जुलाई से 22 जुलाई तक राउरकेला से कोरापुट तक ही चलेगी. जगदलपुर से राउरकेला जाने वाली ट्रेन नम्बर 18108 इंटरसिटी एक्सप्रेस 19 जुलाई से 23 जुलाई तक जगदलपुर की जगह कोरापुट से छूटेगी. वहीं 18 जुलाई से 22 जुलाई तक भुबनेश्वर – जगदलपुर – हिराखण्ड एक्सप्रेस ट्रेन नम्बर 18447 भुबनेश्वर से कोरापुट तक ही आएगी. इसके साथ ही ट्रेन नम्बर 18448 जगदलपुर – भुबनेश्वर – हिराखण्ड एक्सप्रेस 19 जुलाई से 23 जुलाई तक जगदलपुर के बदले कोरापुट से निकलेगी.

रेलवे प्रशासन ने सभी यात्रियों से केके रेललाइन में चलने वाली इन सभी यात्री ट्रेनों की समय – सारिणी के अनुसार यात्रा करने का निवेदन किया है. इसके साथ ही रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के असुविधा के लिए खेद भी जताया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed