सुकमा (डेस्क) – जिले के दोरनापाल नगर पंचायत में लगातार समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. आज बुधवार को वार्ड क्रमांक 4 एवं 5 नंबर वार्ड में शिविर लगाकर वार्डवासियों की समस्या का समाधान करने आवेदन लिया गया. वार्ड क्रमांक 4 एवं 5 के वार्डवासियों ने भारी तादाद में शिविर में आवेदन किया. जिसमें खास रूप से आवास का पट्टा एवं प्रधानमंत्री आवास के निर्माण को लेकर कई लोगों ने आवेदन किया. शिविर में विशेष रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष राधा नायक,नगर पंचायत उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदोरिया, मंडल महामंत्री प्रदीप शुक्ला, वार्ड पार्षद जमुना यादव, वार्ड पार्षद बसंती यादव, पूर्व उपाध्यक्ष यूथपति यादव, नगर पंचायत के सीएमओ, नगर पंचायत के सभी कर्मचारी एवं अन्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे.

समाधान शिविर को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष राधा नायक ने कहा कि हमारी सरकार ने पूरी पारदर्शिता के साथ लोगों की समस्याओ का समाधान करने शिविर का आयोजन किया है. केंद्र की मोदी सरकार एवं छत्तीसगढ़ के विष्णु देव साय की सरकार जनता की समस्याओं का समाधान करने पूरी तरह संकल्पित है. समाधान शिविर को संबंधित करने नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदोरिया ने कहा कि हमारे विष्णु देव साय की छत्तीसगढ़ की सरकार लोगों को सुशासन से जोड़ने समाधान शिविर का आयोजन कर रही है. समाधान शिविर में लोगों की समस्या का निराकरण किया जाएगा, छत्तीसगढ़ की सरकार लोगों को सुशासन देने पूरी प्रयास कर रही है. समाधान शिविर में महिला बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, राशन विभाग, राजस्व विभाग एवं अन्य सभी विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहकर समाधान शिविर को संपन्न कराया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed