जगदलपुर (डेस्क) – अबूझमाड़ इलाके में आज बुधवार को सुरक्षाबल के जवानों और माओवादियों के बीच हुए जबरदस्त मुठभेड़ में जवानों ने 27 माओवादियों को मार गिराया है. मारे गए सभी माओवादियों के शव जवानों के द्वारा बरामद कर लिए गए है. इसके साथ ही जवानों ने घटनास्थल से कई हथियार भी बरामद किया है. इस मामले की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने की है.
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के ओरछा थाना क्षेत्र में स्थित अबूझमाड़ इलाके में आज सुरक्षाबल के जवानों और माओवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में जवानों ने 27 माओवादियों को मार गिराया है. मुठभेड़ के बाद जवानों ने घटनास्थल से मारे गए सभी 27 माओवादियों के शवों को भी बरामद कर लिया है. इसके साथ ही जवानों ने घटनास्थल से माओवादियों के कई हथियार भी बरामद किया है. वहीं इस मुठभेड़ में डीआरजी के 1 जवान की शहादत के साथ कुछ जवान घायल भी हुए है. घायल जवानों को तत्काल मेडिकल हेल्प प्रदान की गई है. घायल जवानों की स्थिति खतरें से बाहर है. बस्तर आईजी ने इस घटना में माओवादी संगठन के कई बड़े लीडरों के मारे जाने और घायल होने की भी आशंका जताई है. बताया गया कि अभी भी उक्त इलाके में जवानों के द्वारा सर्च ऑपरेशन जारी है.