जगदलपुर. बस्तर एसपी ने आज गुरुवार को विभाग में फेरबदल करते हुए तीन निरीक्षकों के साथ एक उप निरीक्षक को नई जिम्मेदारी सौंपी है.

बस्तर एसपी शलभ सिन्हा ने सिटी कोतवाली टीआई सुरेश जांगड़े को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए सायबर और क्राइम यूनिट का प्रभारी बनाया है. वहीं सिटी कोतवाली की कमान निरीक्षक शिवानन्द सिंह को मिली है. शिवानन्द सिंह इससे पहले सायबर सेल की जिम्मेदारी संभाल चुके है. इसके साथ ही निरीक्षक माधुरी नायक को डीसीबी पुलिस अधीक्षक कार्यालय का प्रभारी बनाया गया है. वहीं उप निरीक्षक राजेश राठौर को लोहंडीगुड़ा से हटाकर पखनार चौकी प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed