जगदलपुर (डेस्क) – कलेक्टर बस्तर हरीश एस. के मार्गदर्शन एवं अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल के दिशा – निर्देश के तहत परीक्षा हेतु सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं एवं जो कि छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा निर्धारित है. सभी केन्द्राध्यक्षों को व्यापमं द्वारा दिये गये दिशा – निर्देश के तहत विशेष प्रशिक्षण कलेक्टर की अध्यक्षता में दिया जा चुका है.
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा दिनांक 22 मई 2025 दिन गुरुवार को PRE B.ED प्रवेश परीक्षा जिसका समय सुबह 10 बजे से 12:15 बजे तक एवं PRE D.EL.ED प्रवेश परीक्षा जिसका समय दोपहर 2 बजे से शाम 4:15 बजे तक आयोजित किया जावेगा. शिक्षक बनने इस बार बस्तर से करीब 12700 परीक्षार्थी प्री बीएड (बेचलर ऑफ एजुकेशन) एवं प्री डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) जिसमें प्री बीएड हेतु 7448 परीक्षार्थी व प्री डीएलएड हेतु 5249 परीक्षार्थी शामिल होंगे, दोनों पाली में कुल 12700 के करीब परीक्षार्थी उक्त परीक्षा में शामिल होंगे.
परीक्षा के नोडल अधिकारी मायानन्द चन्द्रा, डिप्टी कलेक्टर ने बताया कि परीक्षार्थी समय का विशेष ध्यान रखेंगे. बारीश एवं आंधी – तूफान की संभावना को देखते हुए सुबह के पाली में 9:30 बजे ही पहुंच जायें एवं शाम की पाली में 1:30 बजे परीक्षा केन्द्र में पहुंच जायें. साथ में अपना आईडी कार्ड जैसे आधार कार्ड, पेन कार्ड, पासपोर्ट, ड्रायविंग लायसेंस आदि में से कोई भी मूल कार्ड परीक्षा केन्द्र में जरूर ले जाये, साथ में अपना व्यापमं द्वारा जारी प्रवेश पत्र भी साथ में रखें जो कि साफ – सूथरा हो. परिचय पत्र के बिना परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा. परीक्षार्थी अनावश्यक सामान परीक्षा केन्द्र में बिलकुल न ले जावे. परीक्षा को सूचारू रूप से संचालित करने के लिए कलेक्टर के आदेशानुसार हेल्प नम्बर जारी किया जा रहा है. जो कि जिला कार्यालय जिला बस्तर के नोडल अधिकारी के कक्ष को हेल्प लाईन कक्ष बनाया गया है, जिनका संपर्क नम्बर 1. मायानन्द चन्द्रा, डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी परीक्षा प्रभारी मो. नं 83192-22059 है. 2. डॉ. अजय सिंह ठाकुर, सहायक प्राध्यापक, शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज धरमपुरा जगदलपुर मो. नं 70009-74126 एवं सम्पत राम बघेल, सहायक ग्रेड – 3 परीक्षा शाखा का मो. नं 62686-60403 है. परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर इस नम्बर पर संपर्क कर सकते हैं.
पिछले वर्ष छात्रावास अधीक्षक भर्ती परीक्षा जो कि सितम्बर में आयोजित किये गये थे. उसमें भी कलेक्टर द्वारा परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए कलेक्ट्रेट के नोडल अधिकारी के कक्ष को हेल्प लाईन कक्ष बनाया गया था. जिसके कारण किसी भी परीक्षार्थियों को कोई भी परेशानी नहीं हुई. इस बार भी परीक्षा केन्द्रों को खोजने में कोई परेशानी न हो इसके लिए सभी परीक्षा केन्द्र का नाम, पता, जगह एवं तहसील को साफ व स्पष्ट किया गया है. परीक्षार्थी ज्यादा होने के कारण इस बार सुबह की पाली में 18 एवं शाम की पाली में 28 कुल 46 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है, इसलिए शहर के बाहर के स्कूलों को भी परीक्षा केन्द्र बनाया गया है. जिसमें तोकापाल रोड में शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल तोकापाल, चित्रकोट रोड में शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल करंजी एवं पोटानार, बस्तर रोड में शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल बोरपदर, घाटलोहंगा एवं शासकीय कन्या शिक्षा परिसर परचनपाल को भी सुविधा की दृष्टि से परीक्षा केन्द्र बनाया गया है एवं नगरनार रोड में शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल आड़ावाल, मारकेल, बाबूसेमरा एवं आड़ावाल बायपास रोड में माउण्ट लिटेराजी स्कूल एवं शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल बिलोरी को भी परीक्षा केन्द्र बनाया गया है.