जगदलपुर। दरभा एलेंगनार के जंगलों में बीती रात सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को ढ़ेर किया है। इस मामले की जानकारी बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल के जवानों की एक टीम को मौके पर के लिए रवाना किया गया था। जिसके बाद जवानों ने इलाके में घेराबंदी करना शुरू किया। इसी दौरान नक्सलियों की नजर जवानों पर पड़ गई। और नक्सलियों ने जवानों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। मोर्चा संभालते हुए जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ के दौरान जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगलों का फायदा उठाकर भाग निकले। मुठभेड़ के बाद जवानों ने घटनास्थल के आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें जवानों ने मौके पर से एक पुरुष नक्सली का शव और एक 303 रायफल के साथ नक्सल सामग्री बरामद किया है।