जगदलपुर (डेस्क) – सुशासन तिहार के अंतर्गत आज सोमवार को शहर के लालबाग के पास स्थित भगत सिंह स्कूल में नगर निगम के द्वारा समाधान शिविर का आयोजन किया गया. आयोजित समाधान शिविर में नगर निगम ने शहर के 6 वार्डों के 451 प्रकरणों का निराकरण किया. वहीं इस आयोजन के माध्यम से महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा शिविर में गर्भवती माताओं की गोद भराई की रस्म और नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन भी करवाया गया.

शहर में स्थित भगत सिंह स्कूल में आज नगर निगम के द्वारा समाधान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में शहर के वीर सावरकर वार्ड, भगत सिंह वार्ड, सिविल लाइन वार्ड, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड और चंद्रशेखर आजाद वार्ड के वार्डवासी शामिल हुए. आयोजित समाधान शिविर में उक्त वार्डों से कुल 452 आवेदन नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्राप्त किए. जिसके बाद 452 आवेदनों में से 451 प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया. वहीं लंबित 1 प्रकरण का शीघ्र ही निराकरण करने की बात नगर निगम द्वारा कही गई है. समाधान शिविर के दौरान ही हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड का भी वितरण किया गया.

समाधान शिविर में मौजूद महापौर संजय पांडे ने कहा कि प्रशासनिक अमला यह सोचकर शिविर में न आये कि हम समस्या लेने के लिए आये है, बल्कि यह सोचकर उपस्थित रहे कि हम समस्या का त्वरित निराकरण करने के लिए आये है. हमें इस बात की चिंता करने चाहिए कि जनता की समस्याओं का निराकरण तत्काल कैसे करें. उन्होंने कहा कि सभी प्रकरण की जांच गम्भीरतापूर्वक करें और उसका निराकरण पूरे संवेदनशीलता के साथ करें. वहीं जिस प्रकरण का स्थानीय स्तर पर निराकरण नही हो पा रहा है, उसे बिना विलंब के राज्य सरकार या उच्च अधिकारियों के पास भेजा जाए. इसके साथ ही कोशिश करें कि शिविर में ही समस्याओं का समाधान हो सके. कोई भी आवेदनकर्ता जब शिविर से लौटे तो उसके चेहरे पर मुस्कान हो और वह संतोषजनक दिखाई दें. महापौर ने कहा कि शिविर से पहले सम्बंधित वार्डों में पार्षद के माध्यम से मुनादी होना भी आवश्यक है. जिससे वार्डवासियों को पता चल सके कि उनके वार्डों में शिविर कब और किस स्थान पर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed