जगदलपुर (डेस्क) – बस्तर संभाग के स्थानीय युवाओं को अग्निवीर (सेना) और बस्तर फाइटर की भर्ती प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए संस्कार – द गुरुकुल स्कूल के द्वारा एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है. इस प्रशिक्षण में अग्निवीर और बस्तर फाइटर भर्ती परीक्षा 2025 के लिए उम्मीदवारों को सम्पूर्ण रूप से तैयार किया जाएगा.

प्रेसवार्ता में मौजूद संस्कार – द गुरुकुल स्कूल के डायरेक्टर अमित जैन ने बताया कि बीते 2 वर्षों से उनकी संस्था के द्वारा बस्तर संभाग के स्थानीय युवाओं को बेहतर शिक्षा के साथ रोजगार भी उपलब्ध कराने के लिए विचार किया जा रहा था. इसी कड़ी में संस्था ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अग्निवीर और बस्तर फाइटर के पदों में निकली गई भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को सम्पूर्ण रूप से तैयार करने का फैसला लिया. अमित जैन ने बताया कि बस्तर के स्थानीय युवाओं को उक्त भर्ती में बेहतर रूप से तैयार करने के लिए रायपुर डिफेंस एकेडमी के बहुप्रतीक्षित ट्रेनरों के द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी. उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण 45 दिनों का होगा. यह प्रशिक्षण आगामी 24 अप्रैल से शुरू होकर 10 जून तक रहेगा. प्रशिक्षण से पहले ही उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट किया जाएगा. इसके बाद उम्मीदवारों को फिजिकल ट्रेनिंग और लिखित परीक्षा की व्यापक तैयारी करवाई जाएगी. उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण में भाग लेने की प्रक्रिया बीते कल 24 मार्च सोमवार से शुरू हो चुकी है. उक्त प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए आवदेन देने की आखिरी तारीख 5 अप्रैल होगी. अमित जैन ने बताया कि उम्मीदवार प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए उनकी संस्था की ऑफिसियल वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. इस प्रशिक्षण में उम्मीदवारों को 4 घण्टे लिखित और 2 घण्टे फिजिकल ट्रेनिंग दी जाएगी. इस प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए 350 रुपये की फीस संस्था द्वारा निर्धारित की गई है. दुरुस्त अंचल से आने वाले उम्मीदवारों के लिए संस्था के परिसर में रहने की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी. लेकिन इसके लिए उम्मीदवारों को कुछ रुपये संस्था को अदा करना पड़ेगा. अमित जैन ने इस प्रशिक्षण की अधिक जानकारी लेने के लिए 9303772167 में सम्पर्क करने की सुविधा उपलब्ध कराई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed