दंतेवाड़ा (कवि सिन्हा)। विश्व आदिवासी दिवस के मौके जब पूरा प्रदेश उत्सव मना रहा था तब आदिवासियों को अपना बताने वाली भाजपा द्वारा आदिवासी नेता प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साव को उनके पद से हटा दिया गया। इस मामले को लेकर वरिष्ठ नेता व पर्यटन बोर्ड के उपाध्यक्ष छबिन्द्र कर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कहा है कि एक तरफ जहां आदिवासी राष्ट्रपति का ढिंढोरा पीटकर भाजपा लोकप्रियता हासिल कर रही थी तो दूसरी और आदिवासी दिवस के दिन ही एक आदिवासी नेता को पद से हटा कर आदिवासियों की बेज्जती कर रही है। छबिन्द्र के आगे कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बहुत अंतर हैं। भाजपा हमेशा दिखावा के अलावा कुछ नहीं करती। श्री कर्मा ने कहा कि भाजपा नहीं चाहती की प्रदेश में कोई आदिवासी आगे बढ़े इस कारण विश्व आदिवासी दिवस का दिन चुन कर इस तरह की कार्रवाई की। मैं मानता हूं कि प्रदेश अध्यक्ष हटाना उनके पार्टी का निर्णय है पर विश्व आदिवासी दिवस के दिन ही एक आदिवासी नेता को उनके पद से हटाना आदिवासी समुदाय को नीचा दिखाने की कोशिश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed