सुकमा (डेस्क) – बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित सुकमा और बीजापुर जिले के बॉर्डर इलाके में बीते दिन जवानों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ को लेकर नक्सलियों ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पुलिस पर आरोप लगाया है. नक्सलियों ने पुलिस पर फर्जी प्रेस नोट के जरिये नक्सली कमांडर दामोदर के मारे जाने की झूठी अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है.

ज्ञात हो कि, बीते दिनों सुकमा और बीजापुर जिले सरहदी ईलाके में स्थित नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया था. मुठभेड़ के अगले ही दिन नक्सलियों के नाम से एक प्रेस नोट जारी हुआ था. जिसमें 50 लाख रुपये के ईनामी नक्सली कमांडर दामोदर के साथ 5 अन्य नक्सलियों के मारे जाने का उल्लेख किया गया था. वहीं अब घटना के लगभग 10 दिनों बाद नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के प्रवक्ता समता ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पुलिस पर नक्सलियों के नाम से फर्जी प्रेस नोट जारी करने का आरोप लगाया है. नक्सलियों ने प्रवक्ता ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से नक्सली कमांडर दामोदर के नही मारे जाने की बात कही है. इसके साथ ही नक्सली प्रवक्ता ने उक्त मुठभेड़ में 8 नक्सली और 4 ग्रामीणों के मारे जाने का दावा किया है.ल