जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी) – नगर निगम चुनाव की सरगर्मी तेज़ होने लगी है. जगदलपुर के चौक-चौराहे में प्रत्याशियों को लेकर जमकर चर्चा हो ही है.

शहर की सक्रिय संगठन पब्लिक वॉइस के सदस्य शनिवार को आवेदन लेने कलेक्टर कार्यालय पहुँचे थे. कुछ अनोखा करने की अपने चितपरिचित अंदाज में सदस्यों ने लगभग सत्तर किलो सिक्के बीस हज़ार रुपये के जैसे ही टेबल में रखें सब चौंक गये. पब्लिक वॉइस से महापौर का फॉर्म ले रहे रोहित सिंह आर्य ने बताया कि वार्डों में एक सिक्का एक वोट मुहिम चलाया गया था, जिससे इकठ्ठे हुये पैसे से फॉर्म खरीदने पहुंचें है. इन सिक्कों को गिनने के लिए अधिकारियों – कर्मचारियों को लगभग चार घण्टे का समय लगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed