सुनील कश्यप, बस्तर। नक्सलियों के दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के प्रवक्ता विकल्प ने आज एक प्रेस नोट जारी किया है। इस प्रेस नोट के माध्यम से प्रवक्ता विकल्प ने आगामी 22 अगस्त से प्रदेशभर में कर्मचारी और अधिकारी फेडरेशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल का समर्थन करने की बात कही है। जारी प्रेस नोट में नक्सलियों ने लिखा है कि छत्तीसगढ़ राज्य के सरकारी कर्मचारी और अधिकारी फेडरेशन द्वारा आगामी 22 अगस्त से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल का दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी समर्थन करती है। इसके अलावा नक्सलियों ने इनकी मांगो को मानने तक हड़ताल खत्म नहीं करने की बात कही है।
पूरा पढ़े-
