दंतेवाड़ा (कवि सिन्हा)। सीबीएसई द्वारा कक्षा 12वीं के बच्चों का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें केन्द्रीय विद्यालय दंतेवाड़ा के बच्चों का परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा। परीक्षा में सफल हुए सभी बच्चों को जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा ने बधाई दी है। तुलिका ने कहा कि कोरोना काल में भी बच्चों ने मन लगाकर पढ़ाई की, जिसका नतीजा आज हम सबके सामने है। बच्चे ही हमारे देश के भविष्य हैं। तुलिका ने कहा कि परीक्षा में उत्र्तीण हुए सभी बच्चों मैं यही कहना चाहती हूं कि आपको जिस क्षेत्र में रूचि है उस क्षेत्र जाकर अपना कैरियर बनाएं। जो बच्चे उत्र्तीण नहीं हो पाए या जिन्हें कम अंक मिले है उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। जीवन में हार-जीत लगे रहती है, बस आप सभी इरादा मजबूत रखें फिर देखिए कैसे सफलता आपके कदम चूमेगी। तुलिका आगे कहा कि बच्चों को शिक्षा प्रति जागरूक करने भूपेश सरकार द्वारा लगातार माहौल बनाया जा रहा है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम खासकर बेटियों की शिक्षा को लेकर सरकार बेहद गंभीर है।