जगदलपुर (डेस्क) – नक्सलियों के खिलाफ फ़ोर्स ने बीते दिनों एक बड़ा ऑपेरशन लॉन्च किया था. इस एन्टी नक्सल ऑपेरशन के दौरान फ़ोर्स के जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया था. जिसकी पुष्टि पुलिस अधिकारियों ने की थी. वहीं इस मामले में अब नक्सलियों ने दक्षिण बस्तर डिवीजन कमिटी के सचिव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है. जारी प्रेस विज्ञप्ति में नक्सलियों ने इस मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड 50 लाख रुपये ईनामी तेलांगाना स्टेट कमिटी चीफ और स्टेट कमिटी मेंबर नक्सली कमांडर दामोदर उर्फ चोखा राव के साथ 5अन्य नक्सलियों की मारे जाने का उल्लेख किया है.
बीते गुरुवार को नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के पामेड़, उसूर और बासागुड़ा के बॉर्डर ईलाके के तुमरेल, सिगमपल्ली, पुजारी कांकेर, मलेमपेंटा के जंगलों में फ़ोर्स के जवानों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में 12 नही बल्कि कुल 18 नक्सली मारे गए है. जिसकी पुष्टि नक्सलियों के दक्षिण बस्तर डिवीजन कमिटी के सचिव गंगा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर की है. नक्सलियों के सचिव के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में फ़ोर्स के जवानों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में 50 लाख रुपये ईनामी मोस्ट वांटेड नक्सली दामोदर उर्फ चोखा राव के मारे जाने की बात कही है. नक्सली कमांडर दामोदर उर्फ चोखा राव नक्सलियों के तेलांगाना स्टेट कमिटी का चीफ और स्टेट कमिटी के मेंबर के रूप में सक्रिय था. नक्सली कमांडर दामोदर के साथ ही इस मुठभेड़ में नक्सलियों के पीपीसीएम हूंगी, देवे, जोगा और नरसिंह राव के भी मारे जाने की पुष्टि नक्सलियों के सचिव ने की है. इस मुठभेड़ के बाद मारे गए इन 6 नक्सलियों के शवों को नक्सली अपने साथ लेकर जाने में कामयाब रहे. नक्सलियों के सचिव ने इस मुठभेड़ कई अन्य नक्सलियों के घायल होने की भी बात कही है.
ज्ञात हो कि, बीते दिनों नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के दक्षिण बस्तर ईलाके में स्थित जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बीजापुर डीआरजी, सुकमा डीआरजी, दंतेवाड़ा डीआरजी, सीआरपीएफ कोबरा 204, 205, 206, 208, 210 और 229 बटालियन की एक संयुक्त टीम एन्टी नक्सल ऑपेरशन के लिए मौके पर के लिए निकली थी. इस ऑपेरशन के दौरान गुरुवार की सुबह करीबन 9 बजे फ़ोर्स के जवानों का नक्सलियों के साथ सामना हो गया. जवानों और नक्सलियों के बीच सुबह से अभी तक लगातार रुक रुक कर मुठभेड़ चल रही थी. इस मुठभेड़ में जवानों ने 12 हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराया था. मुठभेड़ के बाद जवानों ने घटनास्थल से मारे गए सभी 12 नक्सलियों के शव को बरामद कर लिया था. इसके साथ ही जवानों ने मौके पर से नक्सलियों का भारी मात्रा हथियार और अन्य सामान बरामद किया था. वहीं जवानों ने तेलांगाना और छत्तीसगढ़ से सटे एक ईलाके से नक्सलियों के द्वारा बनाये गए सुरंग में बंदूक और देसी बम बनाने की एक खुफिया फैक्ट्री को भी ध्वस्त कर दिया है. मारे गए सभी नक्सलियों के अभी शिनाख्ती नही हो पाई है. सुरक्षाबल मारे गए सभी नक्सलियों शिनाख्ती करने में जुटी हुई है.