जगदलपुर (डेस्क) – छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित गरियाबंद जिले में बीते कल सोमवार को सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में जवानों बड़ी सफलता मिली है. जवानों और नक्सलियों के बीच हुए इस मुठभेड़ में जवानों ने 14 से भी अधिक नक्सलियों को ढेंर कर दिया है. वहीं जवानों ने इस मुठभेड़ में नक्सलियों के सेंट्रल कमिटी मेंबर और 1 करोड़ रुपये एक ईनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपती को मार गिराया है.
मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबल की E 30, कोबरा 207, सीआरपीएफ 65, 211 बटालियन और एसओजी नुआपाड़ा की एक संयुक्त टीम एन्टी नक्सल ऑपेरशन के लिए नक्सल प्रभावित गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के कुल्हाड़घाटी ईलाके के लिए निकली हुई थी. जवानों की टीम जैसे ही कुल्हाड़घाटी के जंगल में पहुंची तभी अचानक पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दिया. हमला होते देख जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्यवाही की. जवानों की जवाबी कार्यवाही में 14 से ज्यादा नक्सली मारे गए है. इनमें 1 करोड़ रुपये ईनामी और नक्सलियों के सेंट्रल कमिटी मेंबर जयराम उर्फ चलपती भी मारा गया है. मारे गए नक्सलियों में महिला नक्सली भी शामिल है. बताया जा रहा है कि बीते कल शाम से जवानों और नक्सलियों के बीच अभी भी रुक रुक कर फायरिंग जारी है. सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर के मुताबिक जवानों ने मारे गए सभी नक्सलियों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया है. मारे गए नक्सलियों की संख्या 14 से अधिक बताई गई है. जिसमें महिला नक्सली भी शामिल है. नक्सलियों को मारने के साथ ही जवानों ने घटनास्थल से नक्सलियों का आटोमेटिक हथियार, एसएलआर रायफल सहित बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किया है. पुलिस अधिकारी ने इस एन्टी नक्सल ऑपेरशन की जानकारी टीम के वापस आने के बाद देने की बात कही है.