दरभा (सोमारू नाग). शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदबहार में युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई छिंदबहार ने युवा दिवस कार्यक्रम आयोजन किया और युवा दिवस मनाया गया.

राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई छिंदबहार ने युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया. इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कार्यो को याद किया. कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार मरावी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विवेकानंद जी किसी जाति या धर्म में विश्वास नहीं करते थे, बल्कि वह मानवता पर विश्वास करते थे. कार्यक्रम सहायक मनोहर सिंह बरनाला ने कहा कि विवेकानंद जी ने कहा था कि ये मेरे देश के युवा पीढ़ी उठों जागो और तब तक चलते रहो जब तक लक्ष्य को ना प्राप्त कर लो, इस प्रकार स्वामी विवेकानंद जी दीन, हीन और बीमारों की सेवा करते थे. कार्यक्रम के आयोजन में उपस्थित युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन परिचय सहित विभिन्न कार्यों को बताया गया और युवाओं को जागरूक किया गया. इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई छिंदबहार के कार्यक्रम अधिकारी एवं शिक्षकों के द्वारा युवाओं में अलख जगाई. इस कार्यक्रम का समापन बुधराम कश्यप ने अपने ओज पूर्ण उद्बोधन के साथ किया. इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई छिंदबहार के कार्यक्रम अधिकारी एवं युवाओं की उपस्थिति रही.