दंतेवाड़ा। बस्तर डेयरी फर्म के उत्पाद आमजनों की सेहत से सीधा खिलवाड़ कर रहे हैं, गुरुवार को दंतेवाड़ा शहर की एक दुकान से लस्सी खरीदने गए ग्राहक ने जब लस्सी का पैकेट से रेफर हटाया तो उसमें कीड़ा निकला, इसके बाद उसने दुकानदार को बताया कि लस्सी से कीड़े निकल रहे हैं, यह एक ही लस्सी का मामला नहीं है, एक एक कर पांच लस्सी की पैकिंग को खोला गया तो सभी में कीड़े निकले,इस बात की शिकायत बीडीएफ के एजेंसी संचालक ने कंपनी में की, जैसे ही शिकायत की तो कंपनी ने उन सभी उत्पादों को तत्काल हटवा दिया,इधर इस प्रकरण की शिकायत खाद्य अधिकारी तक पहुंची, फूड विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लस्सी की पैकिंग का सैंपल अपने कब्जे में लिया है, खाद्य अधिकारी सुष्मित देवांगन ने बताया सैंपल को जब्त किया है,इस सैंपल को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है, फूड अधिकारी सुष्मित देवांगन का कहना है कि सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है, लस्सी का कलर चैंज है और कीड़े दिखाई दे रहे हैं, साथ ही जो भी कमी है वो तो टेस्ट के बाद ही पता चलेगा, गौरतलब है कि दंतेवाड़ा में ही दो या तीन प्रकरण दर्ज हुए हैं, एक बार फिर इस सैंपल को टेस्ट के लिए भेजा जा रहा है। यदि सैंपल फेल हुआ तो बड़ी कार्रवाई होगी…

दूध से बने उत्पाद बेहद संवेदनशील होते हैं
मार्केट में जो भी दूध के उत्पाद है, वे बेहद संवेदनशीन होते हैं। इन उत्पादों की विभाग को प्रॉपर जाचं करनी चााहिए। हाल ही में बीजापुर हॉस्टल में पनीर खाने से बच्चों की सेहत बिगड़ी थी। इतना ही नहीं एक बच्ची की जान भी चली गई। लस्सी की पैकिंग खोलने से कीड़े निकल रहै है, इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जगदलपुर में स्थित बीडीएफ के प्लांट में घोर लापरवही की जा रही है, दूध के प्रोसेस की सही से मॉनिटरिंग नही की जा रही है यही वजह है कि दंतेवाड़ा बीडीएफ की लस्सी में कीड़े निकलने की तस्वीर सामने आई है.. हालांकि इस मामले में BDF के संचालक गुलजार नगरिया का कहना है कि उन्हें भी इस बात की जानकारी मिली है और वह खुद इसकी जांच करा रहे हैं..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed