जगदलपुर. बस्तर जिला पत्रकार संघ का आज रविवार को चुनाव सम्पन्न हुआ. इस चुनाव में बस्तर जिला पत्रकार संघ के सदस्यों ने अपने नए पदाधिकारियों का चुनाव किया.

बस्तर जिला पत्रकार संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए संजीव पचौरी, नवीन गुप्ता, प्रशांत गजभिये और मनीष गुप्ता मैदान में आमने – सामने रहे. जिसमें से मनीष गुप्ता ने कुल 61 मतों से बाजी मारी. वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए शिव प्रकाश सीजी और श्रीमती करमजीत कौर के बीच सीधी टक्कर थी. जिसमें शिव प्रकाश सीजी ने 69 मतों से जीत हांसिल की. इसके साथ ही कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के रूप में बस्तर जिला पत्रकार संघ के सदस्यों ने निरंजन दास को चुना. वहीं सचिव पद के लिए धर्मेंद्र महापात्र और राजेश दास ने अपनी दावेदारी की थी. ईस दावेदारी में धर्मेंद्र महापात्र को 69 मत मिले. जिसके बाद धर्मेंद्र महापात्र को सचिव घोषित कर दिया गया. इसके साथ ही बस्तर पत्रकार संघ के सदस्यों ने कोषाध्यक्ष के रूप में सुब्बा राव, वरिष्ठ सहसचिव प्रदीप गुहा और बादशाह खान को कनिष्ठ सहसचिव को चुना. चुनाव जीतने के बाद सभी नए पदाधिकारियों ने बस्तर जिला पत्रकार संघ के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है.