सुकमा (नवीन कश्यप). जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र में आज तड़के सुबह सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षाबल के जवानों ने 10 नक्सलियों को ढेंर कर दिया है. जवानों ने मारे गए सभी 10 नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया है. वहीं जवानों ने घटनास्थल से नक्सलियों के कई हथियार भी बरामद किये है. इस मामले की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने की है.

मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबल को जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के ग्राम कोराजुगुड़ा, दन्तेसपुरम, नागाराम भंडारपदर के इलाके में कोंटा और किस्टाराम एरिया कमिटी के नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद डीआरजी और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम को मौके पर के लिए रवाना किया गया था. सुरक्षाबल की टीम सर्चिंग करते हुए जैसे ही मुखबिर द्वारा बताए गए जगह पर पहुंची तभी अचानक नक्सलियों की नजर जवानों पर पड़ गई. इसके बाद नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया. हमला होते देख जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया. मोर्चा संभालते ही जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की. इस फायरिंग में जवानों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया. जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली पहाड़ों और जंगल का सहारा लेते हुए वहां से फरार हो गए. मुठभेड़ के बाद जवानों ने घटनास्थल में सर्च ऑपरेशन चलाया. इस सर्च ऑपरेशन में जवानों ने मौके पर से मारे गए 10 नक्सलियों के शव बरामद किया है. इसके साथ ही जवानों ने नक्सलियों के शवों के पास एक इंसास, एक एके 47, एक एसएलआर समेत कई अन्य हथियार भी बरामद किया है. फिलहाल सुरक्षाबल के जवान अभी भी मौजूद है. जवानों के द्वारा ईलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बस्तर आईजी ने कहा है कि मामले की पूरी जानकारी सुरक्षाबल के जवानों के वापस आने के बाद दी जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed