नवीन कश्यप, सुकमा- 22 नवम्बर की सुबह सुरक्षाबल के जवानों और माओवादियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई है. यह मुठभेड़ सुकमा जिले के दक्षिण भेज्जी इलाके में हुई है. इस मुठभेड़ में 10 माओवादियों के मारे जाने की खबर है. मुठभेड़ में 3 ऑटोमेटिक हथियार सहित भारी मात्रा में अन्य हथियार बरामद होने की ख़बर है. इस मुठभेड़ की पुष्टि सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने की है.
सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि सुकमा जिले के दक्षिण इलाके भेज्जी में नक्सल संगठन के बस्तर डिवीजन के माओवादियों की सूचना मुखबिर से मिली थी. इस सूचना पर DRG की टीम को सर्चिंग अभियान के लिए रवाना किया गया था. इसी दौरान आज शुक्रवार की सुबह भेज्जी के जंगलो में DRG के जवानों और माओवादियों के बीच सुबह 6 बजे से मुठभेड़ शुरू हुई. और यह मुठभेड़ लगातार रुक रुक कर जारी है. इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दी है.मुठभेड़ समाप्ति और सर्चिंग अभियान समाप्ति के बाद ही अभियान पूरा होने पर पूरी जानकारी देने की बात कही है.