नवीन कश्यप, सुकमा- 22 नवम्बर को हुए पुलिस नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने 10 माओवादियों को मार गिराया. इन माओवादियों में 03 महिला और 07 पुरुष माओवादी शामिल हैं. देर शाम पुलिस बल मारे गए माओवादियों के शव के साथ बरामद किए गए हथियारों को लेकर सुकमा मुख्यालय पहुंचे. इन मारे गए माओवादियों में 06 माओवादियों की शिनाख्ती की कार्यवाही पूर्ण हो गई है. वहीं 04 माओवादियों की शिनाख्ती बाकी है.
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि माओवादियों की सूचना DRG और CRPF की संयुक्त टीम को सर्चिंग के लिए भेज्जी थाना क्षेत्र के एलारमड़गु, पालोड़ी और पोटकपल्ली क्षेत्र में रवाना किया गया था. इसी दौरान भंडारपदर के जंगलो में DRG के साथ माओवादियों की मुठभेड़ सुबह 9 बजे शुरू हुई. और मुठभेड़ के बाद घटना स्थल से जवानों ने 07 पुरुष और 03 वर्दीधारी माओवादियों का शव बरामद जवानों ने बरामद किया. इसके अलावा घटना स्थल से एक AK-47, एक इंसास, 1 एसएलआर और एक सिंगल शॉट व 6 भरमार बंदूक के साथ ही एक सैमसंग का टैब भी मिला है. जिसमें गोली लगी हुई है. इसके अलावा अन्य विस्फोटक व नक्सल सामग्री बरामद की गई है.
मारे गए माओवादी..
1- मड़कम मासा उम्र लगभग लगभग 42 वर्ष दक्षिण बस्तर डिवीजन एमआई + इंचार्र्ज प्लाटून नंबर 04, 08 प्रभारी डीव्हीसीएम ईनाम 08 लाख
02- दूधी हूंगी पति मड़कम मासा उम्र लगभग 35 । प्लाटून नंबर 04 पार्टी सदस्या ईनाम 02 लाख
03- लखमा माड़वी उम्र लगभग 25/24 वर्ष । डिवीजन स्माल एक्षन टीम कमाण्डर/एसीएम ईनाम 05 लाख
04- मड़कम जीतू प्लाटून नंबर 04 पार्टी सदस्य ईनाम 02 लाख
05- मड़कम कोसी प्लाटून नंबर 04 पार्टी सदस्या ईनाम 02 लाख
06- कोवासी केसा प्लाटून नंबर 04 पार्टी सदस्य (मासा का गार्ड) ईनाम 02 लाख
अन्य 4 नक्सलियों की पहचान अभी बाकी है.