जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). शहर के आमागुड़ा चौक में आज फिर एक सड़क हादसा हुआ है. एक ट्रक ने सायकल में सवार एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया है. जिसकी वजह से व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है.
मिली जानकारी के अनुसार लालबाग के पास स्थित आमागुड़ा चौक के ट्रैफिक सिग्नल में एक ट्रक ने सायकल सवार एक व्यक्ति को ठोकर मार दिया है. ठोकर लगने के बाद सायकल सवार व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया है. सूत्रों के अनुसार घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है. मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस के द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.
ज्ञात हो कि, बीते दिनों भी इसी आमागुड़ा चौक में एक ट्रक ने एक बाइक में सवार तीन लोगों को ठोकर मार दिया था. जिसकी वजह से बाइक में सवार एक दम्पति समेत उनके 8 वर्षीय एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई थी.