सुकमा (नवीन कश्यप). सोशल मीडिया में विवादित टिप्पणी करने के मामले में सुकमा कलेक्टर ने कोंटा नगर पंचायत में पदस्थ एक उप अभियंता को निलंबित कर दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार जिले के कोंटा नगर पंचायत में पदस्थ उप अभियंता देवेंद्र पहाड़ी ने बीते दिनों सोशल में मीडिया में देश के प्रधानमंत्री और राजनीतिक भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी. जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लेकर सुकमा कलेक्टर देवेश ध्रुव से शिकायत की थी. शिकायत सही पाए जाने के बाद सुकमा कलेक्टर ने तत्काल ही उप अभियंता को निलंबित कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed