जगदलपुर (डेस्क) – दरभा विकासखंड के छिंदबहार में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज गुरुवार को जनप्रतिनिधियों, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों, पालकों और शिक्षकों की एक आवश्यक बैठक बुलाई गई. इस बैठक में विद्यालय परिसर को असामाजिक तत्वों द्वारा नुकसान किये गए विषयों पर चर्चा हुई.

आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से विद्यालय में हो रही चोरियां, वैकल्पिक बाउंड्रीवाल तार फेंसिंग को तोड़े जाने, लाइट बोर्ड में तोड़फोड़, परिसर में लगे पेड़ पौधों को काटने – जलाने आदि विषयों पर चर्चा हुई. बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों ने सामूहिक रूप से निर्णय लेते हुए शाला सुरक्षा समिति का गठन किया. समिति के गठन करने के बाद गणमान्य नागरिकों ने किसी भी शासकीय संपति को नुकसान पहुंचाने वालों पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाने के साथ आवश्यक कार्यवाही करने का फैसला लिया है. इसके साथ ही बैठक में मौजूद लोगों ने शासकीय संपति को नुकसान पहुंचाने वाले की पहचान बताने वाले व्यक्ति को 1 हजार रुपये इनाम देने की बात कही है. वहीं आसामाजिक तत्वों की जानकारी देने वालों का नाम भी गुप्त रखने का निर्णय लिया गया है. इस बैठक में छिंदबहार के सरपंच सोनधर कश्यप, उपसरपंच वीर सिंह नाग, उपसरपंच कोयनार दीपक कश्यप, एसएमडीसी अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, पूर्व सरपंच तुलाराम कश्यप, प्राचार्य जेआर मौर्य, व्याख्याता डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, दीनबंधु नाग, तुलादास मानिकपुरी, राजेश गुप्ता, बुधराम कश्यप, उषा कश्यप, मनोहर सिंह बरनाला, सुबोध शुक्ला, पंच सोमारू कश्यप, लक्ष्मण बघेल, चिंगड़ू, महादेव कश्यप, शिवराम, लच्छिन मंडावी, कोटवार हेमंत नाग, गुड्डुराम कश्यप, निलाधर, रुकधर, प्रमोद यादव, देवचंद, हेमंत, पिलीफ़, जगन्नाथ तथा अन्य लोग भी मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed