जगदलपुर. बस्तर संभाग के विभिन्न इलाकों में सुरक्षाबल के कैम्पों का विरोध और लोगों को उकसाने के आरोप में प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार ने मूलवासी बचाओ मंच संगठन को राज्य में प्रतिबंधित कर दिया है.
राज्य सरकार की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार मूलवासी बचाओ मंच संगठन की गतिविधियों को छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित कर दिया गया है. ज्ञात हो कि, सुकमा के सिलगेर में हुए सुरक्षाबलों के कैम्प और सड़क निर्माण विरोध में हुए गोलीकांड के बाद यह मूलवासी बचाओ मंच संगठन अस्तित्व में आया था. बस्तर के दर्जनों जगह और अलग – अलग इलाके में मूलवासी बचाओ मंच के बैनर तले सुरक्षाबल के कैम्पों के विरोध में आंदोलन हो रहे थे. जिसके बाद राज्य सरकार ने इस संगठन को प्रतिबंधित कर दिया है.