जगदलपुर (अमन दास मानिकपुरी). एन्टी नक्सल ऑपरेशन पर निकले जवानों का आज रविवार की सुबह नक्सलियों के साथ सामना हुआ है. जवानों और नक्सलियों के बीच अभी भी मुठभेड़ जारी है.

मिली जानकारी के अनुसार नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र के नेशनल पार्क के ईलाके में सुरक्षाबलों को नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल के जवानों को जिले के बन्देपारा और कोरणजेड के लिए रवाना किया गया था. आज सुबह जवान जैसे ही इस ईलाके में पहुंचे तभी अचानक पहले से घात लगाए बैठे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग करना शुरू कर दिया. हमला होते देख जवानों ने भी जवाबी कार्यवाही शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि जवानों और नक्सलियों के बीच अब भी रुक रुक कर मुठभेड़ जारी है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में कई नक्सली मारे गए है. फिलहाल पुलिस के आला अधिकारियों ने इस मामले को लेकर किसी तरह की पुष्टि नही की है. अधिकारियों ने ऑपेरशन पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी बाद में देने की बात कही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed